नई दिल्ली, जनवरी 13 -- राजधानी की एक और सुबह ने ठंड से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को बीते तीन वर्ष में जनवरी की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह मानक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राजधानी में कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इससे पहले 16 जनवरी 2023 को सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार शहर की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। यह शीतलहर की स्थिति में आता है। पालम में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.