रुडकी, जून 16 -- सोमवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी आसमान में बादल छाए तो कभी तेज चिलचिलाती धूप निकल आई। सोमवार को रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि, सामान्य तापमान से यह 3.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सोमवार सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। लेकिन थोड़ी देर बाद धूप निकल आई। दिनभर यह सिलसिला चलता रहा। हालांकि गर्मी कम महसूस हुई। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.