पटना, अगस्त 4 -- राज्यभर में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। लेकिन, अब बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की कमी होगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान हैं। हालांकि 8 अगस्त से एक बार फिर बारिश के जोड़ पकड़ने के आसार हैं। इधर, मंगलवार को उत्तर बिहार के ज्यादातर जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। लेकिन दक्षिण बिहार के एक-दो जगहों पर ही बारिश होने की उम्मीद है। किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। राज्य में लगातार बारिश होने के बावजूद अभी भी सामान्य बारिश में 28 प्रतिशत की कमी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में बहुत भारी (270.6 मिमी) बारिश हुई। वहीं दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.