खगडि़या, अगस्त 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में अगले 24 घंटे में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में हल्का बादल रह सकता है। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने 20 से 24 अगस्त तक की जारी पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छा सकते हैं। अगले 24 घंटे में बारिश का भी अनुमान है। वहीं 22 व 23 अगस्त को अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बर्षा होने की संभावना बनी है। कुछ स्थानों पर बिजली व गरज के साथ बर्षा भी हो सकती है। वहीं 20 अगस्त को औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। वहीं अन्य दिनों में पछुआ हवा चलने की संभावना जताई गई है। जिले में आज 80 प्रतिशत बारिश ...