मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। लगातार धूप खिलने का असर जिले के मौसम पर दिखने लगा है। इस कारण बुधवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य के करीब पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक अधिकतम के बाद न्यूनतम तापमान के भी सामान्य से ऊपर चले जाने की संभावना जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए.सत्तार के अनुसार शुक्रवार तक औसत अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। यह सामान्य से अधिक होगा। वहीं, आसमान पूरे दिन साफ रह सकता है। हालांकि, इस दौरान 8 से 10 किमी की गति से पछुआ हवा चलने से कनकनी का अहसास होता रहेगा। सुबह और शाम में कोहरा बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.