नई दिल्ली, जनवरी 19 -- राजधानी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी है। ठंड से लोगों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को राजधानी में हल्की बारिश और 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से ऊपर रिकार्ड किया गया था जबकि सोमवार को यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अब राजधानी में हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे चला गया था। इसके बाद से लगातार ही तापमान नीचे बना हुआ था। लेकिन, रविवार के बाद सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया...