मऊ, दिसम्बर 20 -- मऊ, संवाददाता। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का कहर बरपाने वाले पूस महीने में ठंड चरम पर पहुंच गयी है। लगातार तीसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्यिस तथा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। पूरे दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता रहा और धूप नहीं निकलने से लोगों की हालत पस्त रही। ठंड से राहत पाने के लिए लोग का अलाव, हीटर और ब्लोअर ही सहारा बना है। वहीं सूखी लकड़ी, कोयला, लकड़ी के बुरादे एंव धान की भूसी की मांग बढ़ गयी है। जरूरी कार्य आने पर घरों से बाहर निकलने पर लोग बेहाल रहे। नगरों में खरीदारी के दौरान कहीं भी अलाव दिखने पर लोग कामकाज छोड़ हाथ सेंकने में जुट जा रहे हैं। राहत मिलने के बाद ही लोग आगे बढ़ रहे हैं। इससे लोगों के जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नगर समेत ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.