मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बुधवार की सुबह भारतीय मौसम विभाग मुंगेर में मौसम संबंधी पूर्वानुमान के विपरीत बदले हुए मिजाज के साथ हुई। सूर्योदय से पहले हल्की पछिया हवा के साथ कोहरा छाया रहा, जिससे वातावरण में ठंडक एवं कनकनी बनी रही। वहीं, सुबह होते ही सूर्योदय के बाद आसमान साफ हुआ और धूप निकल आई, जो दिन भर खिली रही। खिली हुई धूप ने लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत दी, लेकिन ठंड और कनकनी में कोई खास कमी नहीं आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन भर चलने वाली हल्की पछिया हवा की अधिकतम गति लगभग 5 किमी प्रति घंटा रहे। दिन चली हल्की पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बना रहा और लोग गर्म...