गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क हो गया है। दिन में सूरज आग उगल रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही इस सीजन में हीट वेव शुरू हो गई है। महानगर के आसमान से बादल गायब हो गए। धूल भरी हवा चलने लगी है। इसके कारण सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। करीब हफ्तेभर बाद दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। सोमवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा। आसमान से बादल का नामोनिशान गायब हो गया। सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख हो गए। दोपहर में सूरज की किरणें आग बरसाने लगीं। बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.