पटना, जून 21 -- बिहार के सात जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर ठनका गिरने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट है। हालांकि राज्य भर में रविवार को भी बारिश होने की आसार हैं। प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने के कारण अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को सीतामढ़ी और शिवहर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान जमुई जिले में भारी बारिश हुई। अरवल में 74 किमी प्रति घंटे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.