सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- अंबेहटा। अंबेहटा के मौलाना हुसैन अहमद मदनी मदरसे में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने कहा कि अभिभावक बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूर दिलाएं। उन्होंने कहां की जिस घर में रोजाना कुरान पढ़ी जाती है उस घर में हमेशा अल्लाह की रहमत और बरकत बनी रहती है। इसलिए कुरान पढ़नी चाहिए। वहीं उन्होंने शादियों बेइंतहा खर्च पर चिंता जताते हुए सादगी के साथ करने का आह्वान किया। इस मौके पर मौलाना अरशद मदनी ने आठ जोड़ों का निकाह भी कराया। वहीं कुरआन हिफ़्ज़ करने वाले 19 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अली साहब, मुफ्ती अमजद मजार आलम सहारनपुर, कारी सउद मजाहीर उलूम, मौलाना अजहर मदनी, मुफ्ती हबीबुल्लाह और मुफ्ती आजम मौलाना अहसान आदि ने संबोधित किया...