शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आसाम और उत्तराखंड की सरकारों की नीतियों को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि इन राज्यों में मुसलमानों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है, जिससे समाज और देश को नुकसान हो रहा है। बातचीत करते हुए मौलाना रजवी ने कहा कि आसाम के मुख्यमंत्री पर मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से मुसलमानों को हाशिए पर ले जाने घुसपैठिया जैसे शब्दों के प्रयोग से एक विशेष समुदाय के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मौलाना ने आरोप लगाया कि आसाम में बड़ी संख्या में मदरसों को बंद किया गया है और स्थानीय मुसलमानों को बांग्लादेशी कहकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की नीतियां संविधान की भावना के विपरीत हैं। ...