लखनऊ, अक्टूबर 22 -- ताइमामे जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी पर हुए हमले और वक्फ करबला अब्बास बाग की संपत्ति पर चल रहे अवैध निर्माण के विरोध में दरगाह हज़रत अब्बास रुस्तम नगर में अंजुमन हाय मातमी की ओर से एक जलसा हुआ। जलसे में अंजुमन हाय मातमी के सभी सदस्यों और उलमा ने मौलाना कल्बे जवाद पर हमले के दोषियों की गिरफ्तारी, वक्फ अब्बास बाग की करबला और हुसैनाबाद ट्रस्ट की संपत्तियों पर चल रहे अवैध कब्ज़ों और गैर कानूनी निर्माण को रोकने और ट्रस्ट में पारदर्शिता की मांग की। मौलाना जवाद पर हुए हमले के विरोध में सभी उलेमा एकजुट नजर आए। मौलाना तसनीम महदी जैदपुरी ने कहा कि अफसोस की बात है कि वक्फ के मुतवल्लियों (प्रबंधकों) ने मौलाना पर हुए हमले की निंदा तक नहीं की। उन्होंने कहा कि उलमा ने हमेशा ईमानदारी के साथ काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। मौलाना मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.