लखनऊ, सितम्बर 6 -- सरोजनीनग। बिजनौर इलाके में न्यू गुड़ौरा गांव में शुक्रवार को मौरंग लदे ट्रैक्टर को निकालने गए मजदूरों पर झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू गुड़ौरा निवासी अजय साथियों के साथ मौंरंग लदा ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पांच लोगों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस हमले में हरीप्रसाद, अजय व नितेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अजय की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.