बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। संवाददाता यमुना नदी में नियम विरुद्ध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर बबेरू में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। दिनेश कुमार निषाद, वीरेंद्र सिंह चंदेल, नीरज अग्रहरि, आरु सिंह परमार, ज्ञान सिंह परमार, राहुल निषाद, सोहन सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र के खेरा मटेहना, चरका, मरका, बीरादांदौ, मुंडवारा से ओवरलोडिंग मौरंग की गाड़ियां निकल रही हैं। इससे सड़कें बर्बाद हो रही हैं। आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मना करने पर ग्रामीणों को ठेकेदारों के गुंडे गालीगलौज करते हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। घूल से ग्रामीण और बच्चे परेशान हैं। मांग की कि ओवरलोड ट्रकों का परिवहन बंद कराया जाए। टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए। ऐसा न होने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.