प्रयागराज, जनवरी 27 -- महाकुम्भ नगर मुख्य संवाददाता महाकुम्भ के मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या से दो दिन पहले ही लाखों आस्थावान संगम में डुबकी लगाने को उमड़ पड़े हैं। सोमवार दोपहर बाद चार बजे तक 91.15 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इसमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं। रविवार तक 13.21 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। इसमें सोमवार चार बजे तक के आंकड़े जोड़ दें तो अब तक स्नान करने वालों की संख्या 14.12 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सोमवार सुबह आठ बजे तक 46.64 लाख, दस बजे तक 53.29 लाख, 12 बजे तक 60.19 लाख और दो बजे तक 81.16 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। पूरे दिन के आंकड़ें पर नजर दौड़ाएं तो हर घंटे औसतन पांच लाख संगम और महाकुम्भ क्षेत्र में बने 12 किलोमीटर लंबे घाट में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। चारों दिशाओं से श्रद्धालुओं के आने का सिलसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.