दरभंगा, फरवरी 28 -- बिरौल। अरगा-उसरी पंचायत के गौरा स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में महारुद्र यज्ञ के सफलतापूर्वक संचालन के लिए हनुमानजी का ध्वजारोहण पचाढी पीठाधीश्वर रामउदित दास मौनी बाबा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया। इस दौरान मौनी बाबा ने कहा कि विश्व कल्याण व सनातन धर्म को अक्षुण्ण बनाए रखने में यह यज्ञ सहायक साबित होगा। आत्मिक शुद्धिकरण, व्यवस्थित आचरण, ही समाज में सदाचार, प्राणियों में सदभावना, सामाजिक सामंजस्य व धार्मिक आस्था के लिए महारुद्र यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करना जनहित में अपेक्षित है। मानवधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने कहा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से यह यज्ञ काफी कल्याणकारी साबित हो सकता है। महायज्ञ के मुख्य आयोजनकर्ता अरगा उसरी पंचायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.