लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- धौरहरा/मैगलगंज। मौनी अमावस्या पर खीरी जिले की सरयू व घाघरा नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। लोगों ने नदियों में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। बुधवार सुबह छह बजे से ही लोग घाटों पर पहुंचने लगे थे। बिना बोले ही लोग घाटों पर पहुंच गए और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। धौरहरा में सरयू नदी में स्नान के लिए सूर्य उदय से पहले ही तमाम लोग पहुंच गए थे। उधर मैगलगंज क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल मढ़िया घाट के गोमती नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। भक्तों ने गोमती नदी में स्नान करने के बाद पौराणिक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा पलिया और धौरहरा क्षेत्र में शारदा व घाघरा नदियों में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। रमियाबेहड़ इलाके के रामनगर बगहा में सरयू नदी के घाट पर लोगों ने स्नान किया। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.