गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह। बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने जलाशयों में डुबकी लगाई। बराकर नदी के तट पर भक्तों खासकर महिलाओं ने डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ को जल भी चढ़ाया। बता दें कि माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नदियों आदि में डुबकी लगाने से पितर खुश होते हैं और साथ ही पापकर्म मिट जाते हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह के सवा छह बजे तक था। महिलाओं में इसका खासा क्रेज देखा गया। झुंड की झुंड महिलाएं नदियों की तरफ जाती दिखाई दी। इस दौरान महिलाएं मौन धारण की हुई थी जो कि इस दिन की खासियत थी। नदियों-तालाबों के ठंडे पानी में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान बराकर मंदिर के पुज...