भागलपुर, जनवरी 17 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता मौनी अमावस्या को लेकर दुकानदार मेले की तैयारी में जुटे हुए हैं। मौनी अमावस्या पर विभिन्न मार्ग से लाखों कांवरिया सुल्तानगंज पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ से निपटने के लिए और सुरक्षा, सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन अपने अपने स्तर से लगे हुए हैं। नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि मौनी अमावस्या के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना है। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नप द्वारा बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। अजगैवीनाथ मंदिर घाट एवं नमामि गंगे घाट पर बांस बैरिकेडिंग हो चुका है। सुरक्षा नौका सहित महिला श्रद्धालुओं के लिए, चेंजिंग रूम सहित श्रद्धालु के लिए पानी टैंकर, रीवर फ्रंट, सीढ़ी घाट, कृष्णगढ़, नमामि गंग...