नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। हर साल माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस साल की मौनी अमावस्या बेहद खास है क्योंकि इस दिन महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना पुण्य फलदायी माना गया है। इस साल मौनी अमावस्या के दिन बेहद शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे इस दिन स्नान-दान के कार्यों से सौ अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त किए जा सकते हैं। इस महापर्व पर जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त, पूजाविधि,मंत्र, सामग्री लिस्ट ...