प्रयागराज, जनवरी 5 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जनवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। गंगा पूजन करेंगे और मेले में सतुआ बाबा के शिविर से एकादशी के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। माघ मेले का सबसे बड़ा स्नान पर्व 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर होगा। अनुमान है कि इस दिन साढ़े तीन से चार करोड़ श्रद्धालु स्नान के लिए आएंगे। ऐसे में इसे सुरक्षित और सकुशल कराने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री 10 जनवरी को लगभग चार घंटे प्रयागराज में रहेंगे। यहां आगमन पर शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद गंगा पूजन करेंगे, हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे, नए बनाए गए रामजानकी मंदिर का दर्शन करेंगे और पुजारी ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद महावीर मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.