प्रयागराज, जनवरी 29 -- मौनी अमावस्या पर शाम छह बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। आधी रात को संगम नोज पर भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बावजूद हर कोई संगम में स्नान को लालायित दिखा। इसी का परिणाम था कि बुधवार सुबह छह बजे तक जहां 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था, दोपहर दो बजे तक 5.04 करोड़ तो शाम छह बजे तक स्नान करने वालों की संख्या 6.99 करोड़ पहुंच गई थी। सरकार ने मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर आठ से दस करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया था। माना जा रहा है कि आसपास के जिलों में चार पहिया गाड़ियां रोकी न गई होती तो यह संख्या पार हो जाती। संगम क्षेत्र में यह स्थिति थी। कोई श्रद्धालु कुछ सुनने को तैयार नहीं था। संगम नोज पर भगदड़ की बात बताने के बावजूद लोग अनसुनी करके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.