प्रयागराज, जनवरी 16 -- माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर मेला व पुलिस प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा 18 जनवरी को होगी। मकर संक्रांति के अवसर पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। ऐसे में मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन से चार करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। ऐसे में प्रशासन ने काली पांटून पुल के पास 600 फीट का नया घाट तैयार किया है। मेले को प्रशासनिक दृष्टि से तीन प्रमुख जोनों में बांटा गया है। जोनल व्यवस्था पूरी तरह से लागू रहेगी। यानी झूंसी और अरैल से संगम नहीं आएंगे, जो जिस जोन में है, उसी जोन में रहेगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को बैठक में अफसरों को निर्देश दिया कि कहीं कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी अपना ड्यूटी प्लान अच्छे से समझ लें। उन्होंने नए अधिकारियों और जो लोग मेला में पहली बार ड्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.