बस्ती, जनवरी 17 -- सल्टौआ। भानपुर तहसील के विशुनपुरवा गांव स्थित बगढ़रवा बाग के शिव मंदिर परिसर में वर्ष 1933 से हर वर्ष मौनी अमावस्या के पर्व पर विशाल मेला लगता है। तीन दिवसीय मेले में नेपाल व बिहार प्रांत व कानपुर, बुलंदशहर, बहराइच, गोरखपुर सहित एक दजर्न जिले के दुकानदार अपनी दुकान मेले में सजाते हैं। इस मेले में लकड़ी के सभी प्रकार के सामानों के लिए यह मेला प्रमुख रुप से जाना जाता है। मेले में सुरक्षा के लिहाज से आधा दजर्न थानों की फोर्स लगी रहती है। यह मेला 22 बीघे के बगढ़रवा बाग में बने मंदिर के बारे में बुजुर्ग और ग्रामीण बताते हैं कि गांव के ही उदित नारायण चौधरी के शादी के कई वर्षों तक पिता नहीं बनने के कारण काफी दुःखी थे। संतान प्राप्ति के लिए उपाय पूछने पर पुरोहितों ने उदित नारायण को शिव मंदिर बनवाकर पूजन-अर्चन शुरु करने के लिए उपाय...