वार्ता, मई 17 -- झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक आदिवासी युवक की जान बचाई। युवक की हालत नाजुक थी। वह हांफ रहा था और उसका दम घुट रहा था। डॉ. अंसारी ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस बुलवाई। पूरे रास्ते में मंत्री युवक की स्थिति पर नजर बनाए रहे। झारखंड के रुपायडीह निवासी परेश हेंब्रम अत्यंत गंभीर अवस्था में थे। उन्हें उनके परिजन तत्काल मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के जामताड़ा स्थित आवास लेकर पहुंचे। परेश की हालत अत्यधिक नाजुक थी। वह तेजी से हांफ रहे थे और उनका दम घुट रहा था। परिजनों की हालत रो-रो कर बदहाल थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉ. अंसारी ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और बिना विलंब किए मेडिकल टीम और एंबुलेंस बुलवाई। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए परेश को रांची स्थित रिम्स अस्पताल के लिए रवाना किया। पूरे रास्ते में मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.