गंगापार, फरवरी 14 -- रामनगर/सिरसा, हिन्दुस्तान संवाद। वैलेंटाइन डे पर जहां हर ओर प्रेम के रंग बिखरे थे, वहीं मेजा के जगेपुर गांव में प्यार की ऐसी दास्तान लिखी गई जिसने पत्थर दिलों को भी पिघला दिया। पति की मौत का सदमा पत्नी सह न सकी और कुछ ही घंटों बाद उसकी भी सांस थम गईं। सात फेरों का साथ इस कदर निभा कि दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं और एक ही चिता पर अंतिम विदाई ली। मेजा थाना क्षेत्र के जगेपुर गांव निवासी 75 वर्षीय रामअचल प्रजापति का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया। पति की आकस्मिक मौत का गहरा सदमा उनकी 68 वर्षीय पत्नी विमला देवी सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घर में लगातार दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार दोपहर दोनों दिवंगत पति-पत्नी का अंतिम संस्कार सिरसा स...