अहमदाबाद, जुलाई 2 -- गुजरात की विसावदर सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। केजरीवाल ने बुधवार को अहमदाबाद में 'गुजरात जोड़ो सदस्यता अभियान' का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पर तीखे वार किए। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पर जोरदार प्रहार किया और कहा कि एक दिन भगवान उनसे पूछेगा कि पृथ्वी पर क्या किया। केजरीवाल ने कहा कि विसावदर की जीत मामूली जीत नहीं है। इसके जरिए भगवान बहुत बड़ा संदेश देना चाहता है। भगवान जनता में बसते हैं। जनता का फैसला भगवान का निर्णय होता है। यह कोई छोटी बात नहीं, कोई इत्तेफाक नहीं है कि 2022 में हम इस सीट पर जितने वोट से जीते उससे तीन गुना वोट के अंतर से जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.