फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। दोआबा में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के चबूतरे काल बन गए है। खजुहा में बाइक सवार दोस्तों की मौत के अलावा अन्य कई लोग भी इन चबूतरों की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके मौत का सबब बने चबूतरों को लेकर जिम्मेदारों की आंखें बंद है। शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर व मार्ग पर लगे बिजली के पोल राहगीरों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। कई स्थानों पर तो ट्रांसफार्मरों को कवर कराए जाने के लिए जाली भी नहीं लगवाई गई है, या फिर जर्जर हो चुकी है। वहीं बिजली के पोल रास्ते में होने के कारण आवागमन बाधित होने के साथ ही खतरा मंडराता रहता है। इसके बावजूद जिम्मेंदारों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे राहगीरों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। गुरुवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ऐसे ही...