श्रीनगर, फरवरी 20 -- उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर स्थित मशहूर धारी देवी मंदिर स्थित नदी में दो मोटर बोट के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है और बोट में सवार दोनों ऑपरेटर सुरक्षित हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बोट पलट भी सकती थी और जानमाल की हानि हो सकती थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबकुछ कितना अचानक हुआ कि दोनों में से किसी भी ऑपरेटर को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका। राहत की बात ये है कि टक्कर के वक्त दोनों बोट में सिर्फ ऑपरेटर ही मौजूद थे। जरा सोचिए अगर दोनों बोट में श्रद्धालु होते तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है, जब बोट फरासू से मंदिर के पास थी, वहां एक अन्य बोट आई और दोनों के बीच जबरदस्त ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.