गिरडीह, मार्च 24 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के मखमारगो पंचायत भवन के पास 19 मार्च को ट्रैक्टर ड्राइवर एतवारी साव की हुई मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने बिरनी थाना में आवेदन देकर जीतकुंडी निवासी देवेन्द्र साव, थाम्बी साव एवं खिरोघर साव पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी उमा देवी ने बताया कि मेरे पति की मौत ट्रैक्टर से गिरने की वजह से नहीं हुई थी बल्कि उक्त लोगों ने ट्रैक्टर का पीछा कर रड से माथे पर वार किया जिससे वह ट्रैक्टर चलाते हुए कुछ दूरी पर जा गिरे और ट्रैक्टर चलते हुए मखमारगो पंचायत भवन से टकरा कर बंद हो गया था। कहा कि स्थानीय लोगों ने भी उस दिन इसे हत्या ही बताया था। किसी भी पहलू से यह एक्सिडेंट नहीं हो सकता है। बताया कि मेरे पति एतवारी साव ने थाम्बी साव से ट्रैक्टर का टायर खरीदा था जो कुछ दिनों में ही खराब हो गया। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.