जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर, संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी न्यू मिलन सुपर फार्मा के प्रोपराइटर शशांक मौर्या को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रणजीत कुमार की अदालत में पेश किया। यहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। औषधि विभाग की जांच में पला चला कि जौनपुर की कुल 18 फर्मों के जरिए करीब साढ़े 52 करोड़ रुपये का कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार हुआ। इस मामले में कुल 22 आरोपी बनाए गए हैं। सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दो दिन पहले यानी सोमवार को शशांक मौर्या को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के बाद उसे बुधवार को तीन बजकर 45 मिनट पर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए शशांक व अन्य पर आरोप है कि इन लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.