लातेहार, फरवरी 21 -- चंदवा,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर लुकुईया स्थित डेढ़ टंगवा घाटी वाहन चालकों के लिए मौत की घाटी बनती जा रही है। अब तक इस घाटी में दर्जनों मौतें हो चुकी हैं,जबकि घायलों की सूची अनगिनत है। वाहन चालक बताते है कि इस मार्ग पर अत्यधिक घुमावदार मोड़ और ढलान ज्यादा है ,जिससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। शुक्रवार की रात्रि भी इसी घाटी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोहा लोड एक ट्रक असंतुलित होकर विपरीत दिशा से आ रही कार के ऊपर ही पलट गया, जिसमें कार सवार लोहरदगा निवासी प्रकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रकाश साहू वाहन की सीट में ही फंस गए। घ...