गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार के आयुर्वेद कॉलेज के छात्र यशपाल के खुदकुशी ने परिवार को सदमे में डाल दिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी फोन पर आते ही पूरा परिवार निजी वाहन से हरिद्वार के लिए रवाना हो गया था। किसी को उसके खुदकुशी करने पर यकीन नहीं हो रहा है। पैडलेगंज के इंद्रानगर निवासी पुष्पेंद्र पाल का बेटा यशपाल दो भाईयों में छोटा है। बड़ा भाई भी बाहर रहकर पढ़ाई करता है। पुष्पेंद्र पाल पेशे से शिक्षक हैं। परिवार के करीबी रिश्तेदारों की माने तो रोजाना ही घर पर यशपाल की बातचीत होती थी, लेकिन कहीं से नहीं लग रहा था, वह इस कदर परेशान है कि आत्मघाती कदम उठा लेगा। यही वजह है कि परिवार वालों को कुछ और आशंका हो रही है। मगर, वह अभी इतने परेशान है कि पहुंचकर ही जानकारी देने की बात बोल रहे हैं। बताया कि शुक्रवार से ही उसका...