गुड़गांव, फरवरी 4 -- सोहना, संवाददाता। शहर का बालूदा मार्ग इन दिनों डंपर चालकों की मनमानी और दहशत का केंद्र बन गया है। आबादी वाले क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर मिट्टी से भरे भारी-भरकम डंपर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। आलम यह है कि 24 घंटे में करीब 150 से 170 डंपर यहां से गुजरते हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत पर तो रजिस्ट्रेशन नंबर तक अंकित नहीं हैं। क्षेत्रीय लोग अब अपनी जान हथेली पर रखकर इस मार्ग का उपयोग करने को मजबूर हैं। बालूदा मार्ग के आसपास शिव कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और हरीनगर जैसी दर्जनभर घनी आबादी वाली कॉलोनियां बसी हैं। इसी मार्ग पर कई प्ले स्कूल, निजी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर संचालित हैं। सुबह 6 से 8 और दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जब स्कूली बच्चे पैदल घर से निकलते हैं, उस वक्त भी ये डंपर बेखौफ रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.