देहरादून, मई 30 -- देहरादून। उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने सचिव कार्मिक शैलेश बगोली से मौजूदा तबादला सत्र को शून्य घोषित न किए जाने की मांग की। अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि नियमानुसार तबादले किए जाएं। कहा कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारी का स्थानांतरण किए जाने से पहले प्रतिस्थानी की व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही संबंधित कार्मिक को कार्यमुक्त किया जाएगा। महामंत्री मुकेश बहुगुणा ने कहा कि इस व्यवस्था को समाप्त किया जाए। क्योंकि किसी भी गंभीर बीमारी, विकलांग आदि का स्थानांतरण उसके इच्छित स्थान पर होता है। ऐसे में बिना प्रतिस्थानी के वह कैसे अपने स्थान पर आ पाएगा। कहा कि दुर्गम से सुगम में अनिवार्य स्थानांतरण को बाध्यकारी न किया जाए। पूर्व की ही व्यवस्था समस्त कार्मिकों के लिए लागू की जाए। कार्मिक के विकल्प के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.