बागपत, फरवरी 24 -- दाहा। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में गन्ने से भरा ट्रक से गन्ने गिरकर उसके नीचे दबकर वृद्ध की मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मौजिजाबाद नांगल गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। ट्रक व चालक के खिलाफ मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी अतरसिंह 80 वर्ष पुत्र सुरजन सिंह सोमवार को अपने पोते प्रिंस के साथ रतनपुरी रिश्तेदारी में गया था। वे साइड में बाइक खड़ी कर ठेली से फल खरीदने लगे तो बुढ़ाना की तरफ से खतौली गन्ना भरकर ले जा रहे ट्रक की अचानक बॉडी फटने से गन्ना नीचे गिर गया और उसके नीचे दबकर अतरसिंह व पोता प्रिंस घायल हो गए। बाद में दादा अतरसिंह की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मौजिजाबाद नांगल गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार हुआ। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.