महाराजगंज, नवम्बर 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत दूसरी बार सर्वे का मौका मिलने के बाद भी इसमें लोगों ने रूचि नहीं दिखाई। दूसरे चरण में केवल 164 लोगों का ही सर्वे हुआ। पहले चरण में 93892 परिवारों का सर्वे हुआ था। जबकि दूसरे चरण के सर्वे के बाद संख्या बढ़कर 94056 परिवारों हो गई। जिसमें केवल 164 नए परिवारों का ही सर्वे हो सका है। सर्वे में शामिल लोगों की पात्रता का सत्यापन चल रहा है। इसमें जो पात्र मिलेंगे उनको आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2024 के तहत सर्वे का कार्य जनवरी से शुरू किया गया जो 15 मई तक चला। इसमें इसमें सरकारी सर्वेयरों के अलावा लोगों ने भी सेल्फ सर्वे किया। इसमें15 मई तक कुल 93892 परिवारों के आवास का सर्वे हुआ था। जिसमें सरकारी सर्वेयरों स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.