गढ़वा, फरवरी 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल पांडेय ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि मुझे मौका दिया गया तो सबसे पहले नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि वह एकलौता व्यक्ति हैं जो पूर्व में नगर परिषद के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन तक किया। मामले को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि दानरो व सरस्वती नदी की सफाई, रिभर फ्रंट का निर्माण और शहर के वार्ड नंबर 11, 12 व 13 की जल जमाव की समस्या का समाधान करेंगे। शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में बिना रोक-टोक के खुलेआम नगर परिषद में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कैसरे हिंद की भूमि पर दुकान निर्माण कर ठेला-खोमचा वालों के बजा...