जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार ग्रहण करने के अगले ही दिन बुधवार को शिल्पा राव अपने शहर जमशेदपुर पहुंचीं। अपनी मधुर आवाज से संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली शिल्पा राव का कई संगठनों ने अभिनंदन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वह झारखंड के पारंपरिक गीतों को भी गाना चाहेंगी। उनकी इच्छा है कि झारखंडी लोकसंगीत को अपनी आवाज में पिरोकर देशभर में पहुंचाऊं। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास जरूरी है। उनके संगीत गुरु मेहंदी हसन रहे हैं। शिल्पा ने यह भी कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि जमशेदपुर और झारखंड का है, जिसने मुझे गढ़ा है और मेरे सपनों को पंख दिए। शाहरुख की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.