बिजनौर, फरवरी 7 -- किरतपुर से मौजमपुर नारायण होते हुए मंडावली जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों से भरी यह सड़क कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़ियों के लिए मुश्किलों भरा रास्ता बन गई है। सड़क की बजरी उखड़कर किनारों पर फैल चुकी है और पत्थर निकल आने से पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग से करीब 20 गांवों के लोग हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए आते-जाते हैं। यह रास्ता मंडावली से किरतपुर के बीच कम दूरी का मार्ग माना जाता है, इसलिए बिजनौर और आसपास के लोग भी इसी रास्ते का अधिक इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क करीब दो वर्ष पहले टुकड़ों में बनाई गई थी, जिसे कभी एक साथ नहीं बनाया गया। अब यह पूरी तरह उखड़ चुकी है। सात किलोमीटर लंबा यह मार्ग वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.