देहरादून, अप्रैल 11 -- देहरादून। मोहम्मद परवेज आलम ने उत्तराखंड के महालेखाकार के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। आलम भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा के वर्ष 2008 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें गले आदेश तक महालेखाकार (लेखापरीक्षा) उत्तराखंड के कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आलम इससे पहले बिहार, झारखंड और मणिपुर में उप महालेखाकार/वरिष्ठ उप महालेखाकार समेत कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं। उत्तराखंड में अपनी नियुक्ति से पहले वे दिल्ली में भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक कार्यालय में प्रधान निदेशक (उत्तर पूर्वी क्षेत्र-I) के पद पर कार्यरत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.