किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। ठाकुरगंज निवासी मोहम्मद इम्तियाज की मौत मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा ने पुलिस की दबिश के बाद मंगलवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक की पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में आवेदन देकर मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली पर यह आरोप लगाया था की घर से ले जाकर लेन देन की वजह से उनके पति की हत्या कर दी गई। जिसके बाद मंगलवार को एक मुख्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है । आरोपी मोहम्मद राजा की मां ने बताया कि उनका बेटा निर्दोष है और बेवजह उनके बेटे को फंसाया गया है। आरोपी के भाई मोहम्मद आफताब ने बताया कि पूरा मामला दुर्घटना से जुड़ा हुआ है और उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि न्याय मिलेगा। इधर आरोपी के अधिवक्ता समीर कुमार दुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.