देवघर, अगस्त 5 -- मारगोमुंडा। मारगोमुंडा प्रखंड के छातापाथर निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. इदरीश अंसारी के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव शबाना खातून मारगोमुंडा प्रखंड स्थित उनके आवास छातापाथर कई कांग्रेसियों के साथ पहुंची और उनके पार्थिक शरीर पर कांग्रेस का झंडा डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शबाना खातून ने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के एक निष्ठावान, सच्चे व मिलनसार कार्यकर्ता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वह हर जाति, धर्म व समुदाय के लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे। किसी भी परेशानी में वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। इस दौरान देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.