रांची, मार्च 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। तिरुपति बालाजी मंदिर में एकादशी और शिवयोग के मौके पर मंगलवार को भगवान की विशेष रूप से पूजा हुई। श्रीमन्नारायण की प्रिय तिथि एकादशी पर सर्वपापहरी भगवान श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर का उद्यास्तमन सेवा सहित महाभिषेक किया गया। दूध, हल्दी, चंदन, शहद, नारियल, गंगा और गंडकी के संगम तीर्थ का जल तथा केसर, तुलसीदल आदि औषधियों के मिश्रित जल से महाभिषेक कराया गया। पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त, भूसूक्त आदि वेद के ऋचाओं तथा उपनिषदादि मंत्रों के उच्चारण पूर्वक भगवान के चारों व्यूह समेत श्रीश्रीदेवी लक्ष्मीजी, श्रीभूमिदेवी लक्ष्मी और चक्रराज सुदर्शन का सहस्त्रधारा, कुंभधारा ,शंखधारा और चक्रधारा के उपक्रम से बारी-बारी से महाभिषेक किया गया। एकादशी पर हरमू रोड श्याम मंदिर में भीड़ उमड़ी हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.