लखनऊ, अक्टूबर 5 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर संचालित जनसंपर्क अभियान 'आपका विधायक - आपके द्वार के तहत रविवार को 138वां शिविर मखदूमपुर कैंथी के मजरा मोहनीखेड़ा में आयोजित किया गया। इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर लगा। जिसमें 50 ग्रामीणों को दृष्टि परीक्षण के बाद नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। 'गांव की शान पहल के तहत मोहनीखेड़ा के चार मेधावी विद्यार्थियों रोहन, अमन और सूरज कुमार व खुशबू को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गांव में 89वां गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। समाज की उन्नति में सक्रिय सहयोग देने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.