सहारनपुर, मार्च 26 -- नागल। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने व्यापारी मोहित गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मोहित गोयल के मनोनयन पर व्यापारियों व किसानों ने हर्ष जताया। इस दौरान मोहित गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वह लगातार संगठन को मजबूत करने व किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्गों के पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। हर्ष जताने वालों में प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, मंडल प्रभारी चंदन त्यागी, अजय अग्रवाल, नीरज राणा, अलीम अहमद, विपिन चौधरी, रजनीश गुप्ता आदि रहे। उधर भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने डॉ दीपांकर सिंह को संगठन के चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.