समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- मोहिउद्दीननगर: मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह एसडीओ विकास पांडेय ने बताया कि मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 317 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 39 मतदान केंद्र वलनरेबल तथा 126 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथरुआ, पटोरी को पिंक बूथ बनाया जाएगा। मतदान केंद्र संख्या 193 आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय कल्याणपुर बस्ती, मध्य भाग को मॉडल बूथ तथा मतदान केंद्र संख्या 211 को दिव्यांग बूथ बनाया जाएगा। दिव्यांग मतदान केंद्र पर सभी चुनाव कर्मी दिव्यांग होंगे। जबकि पिंक बूथ पर सभी कर्मी व अधिकारी के रूप में महिलाएं तैनात रहेंगी। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,59,203 मतदाता सूचीबद्ध हुए हैं। जिनमें 1,37, 890 पुरुष तथा 1,21,309 महिला मतदाता होंगी। दिव्यांग मतदाताओं की सं...