जौनपुर, नवम्बर 26 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से धर्मापुर ब्लाक के मोहिउद्दीनपुर गांव की सड़क निर्माण परियोजना के लिए 49 लाख रुपये का बजट शासन से स्वीकृति हुआ है। मंगलवार को अपने कबीरूद्दीनपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर के ग्रामीणों की सड़क निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया था। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके पत्र पर सकारात्मक कार्रवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया। जिसके बाद मोहिउद्दीनपुर संपर्क मार्ग के लिए 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग का स्वीकृति पत्र भी प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.