रामपुर, मई 5 -- पंजाब में पत्नी की हत्या कर शव घर लाने के मामले में की जांच अब मोहाली पुलिस करेगी। इस केस को अजीमनगर थाने में दर्ज करने के बाद ट्रांसफर करने की तैयारी शुरू कर दी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव निवासी निजामुद्दीन की शादी चार वर्ष पहले गांव की ही मेहनाज के साथ हुई थी। निजामुद्दीन पंजाब के मोहाली शहर में बिरयानी का होटल चलाता था। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों पंजाब में ही रहने लगे। पति शराब पीने का आदी था जबकि पत्नी उसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले पति ने ससुराल वालों को फोन कर विवाहिता की हत्या करने धमकी दी थी। शुक्रवार सुबह पति ने ससुराल फोन कर सूचना दी विवाहिता की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी पति विवाहिता का शव लेकर गांव पहुंच गया था। वहां मायके वालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.